फॉण्ट कनवर्टर NEW

पीएम किसान योजना: 21वीं किस्त से पहले गलत लाभार्थियों की होगी छंटनी

पीएम किसान योजना के नियमों का उल्लंघन कर 31 लाख लोग उठा रहे लाभ- केंद्र एक्शन में, संदिग्ध मामलों की जांचकर और गलत लाभार्थियों को हटाएगी India News: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक बड़ी

अपनी भाषा में पढ़ें

पीएम किसान योजना के नियमों का उल्लंघन कर 31 लाख लोग उठा रहे लाभ- केंद्र एक्शन में, संदिग्ध मामलों की जांचकर और गलत लाभार्थियों को हटाएगी

India News: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत 31 लाख से ज्यादा संदिग्ध लाभार्थियों की पहचान की है, जो पात्रता नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

कृषि मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 अक्टूबर तक इन मामलों की जांच करने और गलत लाभार्थियों के नाम सूची से हटाने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई 21वीं किस्त जारी होने से पहले होगी, ताकि केवल वास्तविक पात्र किसानों को ही आर्थिक सहायता का लाभ मिले।

पति-पत्नी दोनों ले रहे लाभ

मंत्रालय की जांच में सबसे आम उल्लंघन यह पाया गया कि एक ही परिवार में पति और पत्नी दोनों अलग-अलग बैंक खातों में योजना का लाभ ले रहे हैं। पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये तीन बराबर किश्तों में किसान परिवारों के खाते में जमा किए जाते हैं।

अब तक 31 लाख संदिग्ध लाभार्थियों में से 19 लाख मामलों की जांच पूरी हो चुकी है, जिनमें करीब 94 प्रतिशत में पति-पत्नी दोनों को लाभ लेते पाया गया है।

पहले भी मिले थे गलत नाम

इससे पहले भी मंत्रालय ने 33 लाख से ज्यादा ऐसे मामलों की पहचान की थी, जहां जमीन मालिक का विवरण गलत था। फरवरी 2019 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक 9.7 करोड़ किसानों को 20 किश्तों का भुगतान किया जा चुका है।

21वीं किस्त का आंशिक भुगतान जारी

केंद्र सरकार ने हाल ही में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के किसानों को 21वीं किस्त के रूप में 2,000 रुपये की राशि भेजी है। यह कदम इन राज्यों में आई प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। उम्मीद है कि अन्य राज्यों के किसानों को भी जल्द किश्त का भुगतान किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram