Koderma news:चिकित्सा जांच शिविर में 200 मरीजों की जांच की गयी कोडरमा ।। स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आई. एम .ए .कोडरमा एवं एन .एम. ओ. कोडरमा के तत्वाधान में पुरना नगर कोडरमा में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया । कार्य क्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता , भगवान धन्वंतरि, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप जला कर किया गया शिविर में लगभग 200 मरीजों की जांच दवा वितरण एवं रक्त जांच किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में डॉ सुजीत कुमार राज अध्यक्ष आईं.एम.ए कोडरमा , डॉ आर के दीपक अध्यक्ष एन.एम.ओ . कोडरमा डॉ अभिजीत राय, डॉ नरेश कुमार पंडित,डॉ प्रमोद कुमार वर्णवाल ,डॉ संदेश गुप्ता , डॉ नीरज साहा , डॉ रविकांत सिंह, टेक्नीशियन उमेश कुमार यादव,शंकर यादव गुलाब अमरजीत मिश्रा बद्रीनाथ पंडित, रजक एवं नन्दन ठाकुर , रामनीवाश पांवड़े,दीपक कुमार, अरविंद कुमार,कोमल कुमारी इत्यादि लोगों का सहयोग रहा।



