Lifestyle Adda: अगर आप महिला कामकाजी हैं, तो आपकों अपने काम के साथ-साथ उसे अपने घर परिवार और बच्चों का भी ख्याल रखना होता है। कामकाजी महिलाओं के लिए आजकल बच्चों की जिम्मेदारियां निभाने व ऑफिस के काम के बीच तालमेल बिठाना काफी चुनौतिपूर्ण हो गया है। दोनों भूमिका को अच्छे से निभाना आसान नहीं होता। बच्चे के जन्म से लेकर हर जिम्मेदारी को मां को ही निभाना होता है। और ऐसे में जब कभी वह अपने बच्चों का ख्याल सही से न रख पाए तो वह अपने मां होने को दोषी ठहराती है।
Read more: कामकाजी महिलाएं घर और ऑफिस इस तरह बैठाए तालमेल..
ऐस में पहले प्राथमिकता तय करें। अगर आप कामकाजी हैं और बच्चे पर भी ध्यान देना चाहती हैं, तो सबसे पहले तय करें कि ऑफिस के बाद का समय आप बच्चे को किस तरह और कितना दे सकती हैं। किन चीजों से समझौता कर सकती हैं। एक मां के लिए सबसे पहली प्राथमिकता उसका बच्चा ही होता है। ऐसे में आप ये निर्णय करें कि आपके बच्चे को किन-किन चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत है और आप उसके ध्यान रखने और ऑफिस की जिम्मेदारियों में कितना समझौता कर सकती हैं।
योजना बनाकर काम करें
योजना बनाकर काम करना वैसे तो सभी के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आप कामकाजी हैं और बच्चे की मां हैं तो ये और जरूरी हो जाता है। आप हर काम को योजना से करें। एक रूटीन तैयार करें कि किस समय कौन सा काम निपटाना है। इससे आपका समय बर्बाद नहीं होगा और जो समय बचेगा वह बच्चे को दे पाएंगी। इसके अलावा जब ऑफिस टाइम से अलग जब आप बच्चे के साथ हों तो मोबाइल को खुद से दूर रखें। जितना ज्यादा हो सके उतना समय बच्चे के साथ बिताएं।
बच्चों को दें पूरा समय
सप्ताह के अंत में बच्चे के साथ बिताने के लिए जरूरी है कि आप वीकेंड पर पूरी तरह से खाली रहें। इसके लिए आपको सभी काम पहले निपटाने होंगे। इसके बाद वीकेंड पर बच्चे के साथ पूरा समय बिताएं। दिन भर आपके बच्चे आपसे अलग रहते हैं, तो शाम को घर आने के बाद पूरा वक्त अपने बच्चों को दें इससे आपके बच्चे और आपके बीच में नजदीकियां बढ़ेंगी।
सही ऑफिस का चुनाव करें और तकनीक की मदद लें
अगर आपका बच्चा छोटा है और उसे समय देना चाहती हैं, तो ये जरूरी है कि आप ऐसी कंपनी का चयन करें जहां काम के घंटे कम हों और ऑफिस की टाइमिंग फ्लैक्सिबल हो। अगर बच्चा छोटा है तो घर के कामों में खुद ही उलझकर समय बर्बाद न करें। बेहतर होगा कि आप इन कामों में अपने पार्टनर की मदद लें। इस दौरान जो समय बचे उसे बच्चे के साथ बिताएं। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम का भी तरीका आप अपना सकती हैं।
Read more: कामकाजी महिलाएं इन बातों का रखें खास ध्यान..
बच्चों को सही समय पर भोजन बना दें तो वह आपके काम पर जाने से कोई भी आपत्ति नहीं जताएंगे। कुछ बच्चों को मां के हाथ के खाने के अलावा किसी और के हाथ का खाना अच्छा नहीं लगता है, तो ऐसे में मां को 5 मिनट का समय निकालकर उनका पसंदीदा खाना बना देना चाहिए।





