Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

काजल की सफलता से झूम उठा पलामू, गांव की बेटियों के लिए बनीं मिसाल

मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस बात को पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड स्थित केतात गांव की बेटी काजल कुमारी ने सच कर दिखाया है।

Untitled 259

पलामू: मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस बात को पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड स्थित केतात गांव की बेटी काजल कुमारी ने सच कर दिखाया है। काजल का चयन भारतीय वायु सेना में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।

झारखंड की चयन प्रक्रिया में हासिल किया दूसरा स्थान

काजल कुमारी ने झारखंड की तीन सीटों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वह केतात गांव निवासी माधवकांत चौबे की बेटी हैं। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके का नाम रोशन हुआ है।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

परिवार और ग्रामीणों ने जताई खुशी

काजल के चयन की खबर मिलते ही परिवार और गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके मामा रविंद्र शुक्ला ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल है।

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने काजल को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दूसरी बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

काजल की सफलता अब गांव की दूसरी लड़कियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है। उनकी उपलब्धि ने साबित किया है कि गांव में रहकर भी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

ग्रामीणों का मानना है कि काजल की इस कामयाबी से क्षेत्र की बेटियों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने का हौसला मिलेगा।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें