World News: पाकिस्तान की सरकार ने भारत के हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। उसकी इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा खूंखार आतंकी अजहर मसूद को मिलेगा। अजहर मसूद के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित मुख्यालय पर भारत ने एयर स्ट्राइक की थी।

पाक सरकार ने भारत के हमले में मारे गए लोगों को एक करोड़ देने का किया ऐलान

इसमें मसूद के परिवार के ही 10 लोग मारे गए थे। 4 अन्य लोग उसके करीबी थे, जो मारे गए। अब इन सभी लोगों की एवज में 14 करोड़ रुपये अजहर मसूद और उसके करीबियों के परिवारों को दिए जाएंगे। इस तरह पाकिस्तान सरकार की ओर से मदद के नाम पर जारी रकम सीधे तौर पर आतंकियों और उनके परिवारों को दी जाएगी।

इनमें मसूद की बड़ी बहन, बहनोई, एक भतीजा और उसकी पत्नी, भतीजी और पांच बच्चे शामिल थे। इसके अलावा उसके संगठन के चार करीबी सदस्य भी मारे गए थे। अब पाकिस्तान सरकार के सहायता स्कीम के तहत इन सभी के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये देने की बात कही गई है।

पाकिस्तान पीएमओ की ओर से जारी प्रेस रिलीज में एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया था। अब मदद के नाम पर जारी इस रकम का सीधा फायदा मसूद अजहर को मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने हाफिज सईद के मुरीदके स्थित ठिकाने और फिर बहावलपुर में जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय तबाह कर दिया गया था। मसूद अजहर की ओर से ही जारी बयान में स्वीकार किया गया था कि उसके परिवार के 10 लोग इस हमले में मारे गए हैं। इन हमलों में उसने अपनी बड़ी बहन और बहनोई के मारे जाने की बात स्वीकारी थी। इसके अलावा एक भतीजे और उसकी पत्नी, भतीजी और 5 बच्चों के मारे जाने की बात कबूल की गई थी।

यही नहीं अजहर मसूद ने इसके बाद भी पूरी कट्टरता दिखाते हुए कहा था कि इन लोगों ने शहादत दी। अब इन लोगों के मारे जाने के बाद मसूद अजहर ही उनका कानूनी वारिस है। ऐसे में पाक सरकार से मिलने वाली राशि उसके खाते में जा सकती है। इसके अलावा 4 अन्य करीबियों के नाम पर जारी होने वाली मदद भी उसे ही मिलने की संभावना है।

Share.
Exit mobile version