गुमला: उपायुक्त गुमला के निर्देश के आलोक में अधीक्षक उत्पाद, गुमला के पर्यवेक्षण में आज सिसई प्रखंड के कुदरी एवं भरनो प्रखंड के महादेव चेगरी ग्राम में छापामारी अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान अनुमंडल स्तरीय उत्पाद टीम द्वारा विभिन्न स्थलों पर गहन तलाशी की गई।छापामारी के क्रम में कुल 18 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई तथा 110 किलोग्राम चुलाई योग्य जावा महुआ को घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया। अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।उत्पाद विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि राजस्व हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके।



