Ranchi : राजधानी में स्वास्थ्य और पारंपरिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए ‘उमर कपिंग थेरेपी सेंटर’ का भव्य उद्घाटन किया गया। हिजमा थेरेपी पर आधारित यह नया केंद्र शहरवासियों के लिए आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ उपचार सेवाओं के साथ अपनी सेवाएँ शुरू कर चुका है।
यह सेंटर आएशा टॉवर, प्रथम तल, शॉप नंबर 109, डॉ. फतेहुल्लाह मस्जिद के पास, डॉ. फतेहुल्लाह रोड, रांची–01 में खुला है। शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को दोपहर 3 बजे से इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
इस थेरेपी सेंटर की विशेषता यह है कि यहां हिजमा थेरेपी (Cupping Therapy) की सभी मानक सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से महिलाओं की सुविधा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए सेंटर में ‘लेडीज डिपार्टमेंट’ भी स्थापित किया गया है, जहां प्रशिक्षित महिला थेरेपिस्ट द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
हिजमा थेरेपी प्राचीन यूनानी चिकित्सा पद्धति से जुड़ी एक प्रभावी तकनीक है, जिसका उपयोग शरीर में रक्त संचार सुधारने, दर्द कम करने और कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता है। शहर में बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता को देखते हुए इस प्रकार के केंद्र की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
सेंटर की ओर से शमा परवीन और मोहम्मद फिरोज आलम ने लोगों को शुभकामनाएँ दीं और बताया कि यह केंद्र समर्पित रूप से समाज की सेवा के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उपचार, सुरक्षित प्रक्रिया और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की टीम इस केंद्र को रांची में हिजमा थेरेपी का प्रमुख स्थल बनाएगी।
उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में लोग सेंटर पहुंचे और सेवाओं के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं में नई शुरुआत मिलेगी।



