Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेलगांव में जुटेंगे अधिकारी और मेधावी विद्यार्थी, पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा सम्मान

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन समारोह और आदिवासी संगठनों के काला दिवस कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा की जिम्मेदारी 15 डीएसपी समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है।

Untitled 249

रांची: राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन समारोह और आदिवासी संगठनों के काला दिवस कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा की जिम्मेदारी 15 डीएसपी समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है।

प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों और कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी राकेश रंजन खुद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी जवानों को अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

9097 करोड़ रुपये की योजनाओं का होगा शिलान्यास

खेलगांव में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। इस मौके पर झारखंड को 9097 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री 1643 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क निर्माण से जुड़ी 100 और कल्याण विभाग की 400 योजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही पहले से पूरी हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा।

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। आईसीएसई, सीबीएसई और जैक बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मान मिलेगा। इसके अलावा पुलिस विभाग के 42 अधिकारियों और कर्मियों को वीरता एवं सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे।

सात आईपीएस समेत 42 पुलिसकर्मियों को पदक

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) नरेंद्र कुमार सिंह और रांची एसएसपी राकेश रंजन समेत 13 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

वहीं, सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज, एटीएस एसपी राजकुमार मेहता, एसपी अभियान (नक्सल) दीपक शर्मा, गोड्डा एसपी मुकेश कुमार और एआईजी सह डीजीपी के विशेष सहायक दीपक कुमार पांडेय समेत 29 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें