फॉण्ट कनवर्टर NEW

मंगल पर महासागर! 4.45 अरब साल पुराने क्रिस्टल ने खोले जीवन के राज

World News: अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में एक क्रांतिकारी खुलासा हुआ है। मंगल ग्रह (Mars) को लेकर अब तक के सबसे पुख्ता सबूत सामने आए हैं, जो बताते हैं कि यह ग्रह कभी पृथ्वी की तरह ही नदियों और झीलों से लबरेज था। वैज्ञानिकों को

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में एक क्रांतिकारी खुलासा हुआ है। मंगल ग्रह (Mars) को लेकर अब तक के सबसे पुख्ता सबूत सामने आए हैं, जो बताते हैं कि यह ग्रह कभी पृथ्वी की तरह ही नदियों और झीलों से लबरेज था। वैज्ञानिकों को मंगल से आए उल्कापिंडों में 4.45 अरब साल पुराने जिरकॉन क्रिस्टल मिले हैं, जो चीख-चीख कर कह रहे हैं कि उस दौर में वहां तरल पानी मौजूद था।

लाल ग्रह पर छिपे हैं समंदर के निशान: जिरकॉन क्रिस्टल और नासा के डेटा ने मचाई हलचल

मंगल की सतह पर दिखने वाली घाटी-नुमा संरचनाएं (Branching Valley Network) इस बात का प्रमाण हैं कि वहां कभी नदियां बहती थीं।

चट्टानों के नीचे छिपा है पूरा सागर, जीवन की बढ़ी उम्मीद

नासा के इनसाइट लैंडर के नवीनतम अध्ययनों ने चौंकाने वाला दावा किया है। मंगल की सतह से करीब 10-20 किलोमीटर नीचे चट्टानों की दरारों में इतना तरल पानी जमा है कि उससे एक विशाल महासागर भरा जा सकता है। यह पानी फिलहाल तरल रूप में चट्टानों के बीच फंसा हुआ है।

इसके अलावा, मंगल के ध्रुवों पर बर्फ के रूप में पानी और पहाड़ियों पर गर्मियों में दिखने वाली काली धारियां (RSLs) खारे पानी के रिसाव का संकेत देती हैं। मिट्टी में मौजूद सल्फेट और हाइड्रेटेड मिनरल्स इस बात की पुष्टि करते हैं कि मंगल का अतीत नम और गर्म था। यह खोज न केवल जीवन की संभावनाओं को प्रबल करती है, बल्कि भविष्य के मानव मिशनों के लिए भी एक नई उम्मीद जगाती है। यदि हम सतह के नीचे मौजूद इस पानी तक पहुँचने में सफल रहे, तो मंगल पर इंसानी बस्ती का सपना हकीकत बन सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram