Bokaro News: पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी ने आज बुधवार को बोकारो शहर के विभिन्न पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण किया।
यातायात पुलिस ने सभी पेट्रोल पम्प प्रबंधन और कर्मियों को सख्त निर्देश दिया है कि अब बिना हेलमेट के किसी भी मोटरसाइकिल चालक/मालिक को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
ट्रैफिक थाना प्रभारी नितेश कुमार ने कहा कि यदि भविष्य में इस आदेश का उल्लंघन किया गया तो पेट्रोल पम्प के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को “नो हेलमेट नो पेट्रोल” का प्रचार-प्रसार करने के लिए अपने पम्प परिसर में बैनर लगाने का भी निर्देश दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत पेट्रोल पम्प के मालिकों/प्रबंधकों ने पुलिस के इस निर्देश का पालन करने और बैनर लगाने का आश्वासन दिया है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना।

Share.
Exit mobile version