Ranchi News: महेंद्र सिंह धोनी यानी माही न सिर्फ क्रिकेट के मैदान में अपने खेल के लिए मशहूर हैं, बल्कि कार और बाइक प्रेम के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उन्हें रांची की सड़कों पर अपनी नई ब्रैंड न्यू कार चलाते देखा गया।
धोनी इस वीडियो में Citroën Basalt Dark Edition कार चलाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वह इस कार की डिलीवरी लेने वाले भारत के पहले व्यक्ति हैं। फ्रांसीसी कार निर्माता Citroën के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर माही को यह सम्मान मिला है।
माही के फैंस यह अच्छे से जानते हैं कि उन्हें गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके पास दर्जनों बाइक और कारों का कलेक्शन है, जिसमें विंटेज से लेकर सुपरबाइक्स और SUV तक शामिल हैं। रांची की सड़कों पर अक्सर उन्हें कभी क्लासिक बाइक, तो कभी शानदार कारों के साथ देखा जाता है।
इस नए वीडियो में धोनी का स्टाइल और कार की झलक ने फैंस को एक बार फिर दीवाना बना दिया है। इंटरनेट पर लाखों व्यूज़ के साथ यह वीडियो वायरल हो चुका है और माही की कार प्रेम की चर्चा फिर से जोरों पर है।



