Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोर्ट केस निपटाने के लिए रांची नगर निगम का नया प्लान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

रांची नगर निगम में लंबित कोर्ट मामलों को जल्द निपटाने के लिए अब अलग-अलग टीमें काम करेंगी। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने विधि शाखा की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Untitled 268

रांची: रांची नगर निगम में लंबित कोर्ट मामलों को जल्द निपटाने के लिए अब अलग-अलग टीमें काम करेंगी। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने विधि शाखा की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में नगर निगम से जुड़े विभिन्न न्यायिक मामलों की जानकारी ली गई। साथ ही यह भी समीक्षा की गई कि कौन-कौन से मामले लंबित हैं और उनके निपटारे में क्या कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

दो टीमों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

नगर आयुक्त ने लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए दो टीमें गठित करने का निर्देश दिया। पहली टीम सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से जुड़े मामलों को देखेगी। वहीं, दूसरी टीम सिविल कोर्ट के मामलों की जिम्मेदारी संभालेगी।

उन्होंने कहा कि सभी मामलों पर नियमित नजर रखी जाए और कानूनी प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए।

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

हर पत्र और न्यायिक सूचना का रखा जाएगा रिकॉर्ड

नगर आयुक्त ने विधि सहायकों को निर्देश दिया कि ईमेल, डाक और अन्य माध्यमों से मिलने वाले सभी पत्रों की नियमित निगरानी करें। प्राप्त होने वाली न्यायिक सूचनाओं का रिकॉर्ड भी रखा जाए, ताकि किसी मामले में देरी न हो।

काउंटर एफिडेविट के मामलों पर विशेष जोर

बैठक में काउंटर एफिडेविट से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी लंबित मामलों की सूची तैयार कर जरूरी कानूनी कार्रवाई जल्द पूरी की जाए।

इस बैठक में सहायक नगर आयुक्त, विधि सहायक और विधि शाखा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें