Koderma news: आम नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाएं सुगमता एवं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को कोडरमा जिला मुख्यालय में नए आधार केंद्र का उद्घाटन विधायक डॉ नीरा यादव, उपायुक्त ऋतुराज एवं जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने संयुक्त रूप से किया।
इस केंद्र के शुरू होने से आमजनों को आधार नामांकन, अद्यतन (अपडेट) एवं अन्य संबंधित सेवाएं अब आसानी से उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें दूर-दराज जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि यह पहल नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जिले के लोगों को समय की बचत के साथ पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, जिला योजना पदाधिकारी, यूआईडी से संबंधित अधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु इस प्रकार की पहलें निरंतर जारी रखी जायेगी।



