फॉण्ट कनवर्टर NEW

NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, 1 अक्टूबर से मिलेगी आंसर-की

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने NEET PG 2026 का रिजल्ट गुरुवार, 24 सितंबर को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोर और रैंक देख सकते हैं। रिजल्ट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने NEET PG 2026 का रिजल्ट गुरुवार, 24 सितंबर को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोर और रैंक देख सकते हैं। रिजल्ट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित हुई थी। जयपुर के कुछ परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा भी कराई गई थी।

कैटेगरी के अनुसार कटऑफ

NBEMS ने अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल और अंक जारी किए हैं।

  • सामान्य/EWS: 50वां पर्सेंटाइल, 262 अंक

  • सामान्य दिव्यांग: 45वां पर्सेंटाइल, 244 अंक

  • SC/ST/OBC और दिव्यांग उम्मीदवार: 40वां पर्सेंटाइल, 226 अंक

1 अक्टूबर से मिलेगी आंसर-की

NBEMS के अनुसार NEET PG 2026 की आंसर-की 1 अक्टूबर 2026 को या उसके बाद उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन के जरिए प्रश्न आईडी, सही उत्तर, अपनी दर्ज प्रतिक्रिया और दिए गए स्कोर की जानकारी देख सकेंगे। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी 1 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे।

आगे क्या होगी प्रक्रिया?

रिजल्ट के बाद NEET PG में प्रवेश की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य कोटे की सीटों के लिए संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने नियमों, पात्रता और आरक्षण व्यवस्था के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेंगे।

उम्मीदवार अपना रिजल्ट और आगे की जानकारी NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram