फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीतिश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा NDA : जायसवाल ने संभाला मोर्चा

Patna : नवनियुक्त बिहार भाजपा प्रमुख दिलीप जायसवाल ने कहा है कि उन्हें दी गई नई जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया है। राज्य में सत्तारूढ़ NDA गठबंधन सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले साल होने

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna : नवनियुक्त बिहार भाजपा प्रमुख दिलीप जायसवाल ने कहा है कि उन्हें दी गई नई जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया है। राज्य में सत्तारूढ़ NDA गठबंधन सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करेगा। जायसवाल ने कहा कि वे भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

जायसवाल ने कहा कि विपक्षी महागठबंधन 2025 की दूसरी छमाही में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सामने टिक नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में हम 2025 में बहुमत की सरकार बनाएंगे। लोकसभा चुनाव में हम केवल तीन-चार सीटें हारे, लेकिन राजनीतिक कारणों से नहीं।

नए बिहार बीजेपी प्रमुख ने कहा कि राज्य की जनता राष्ट्रीय जनता दल के असली रंग को जानती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोग राजद का चेहरा और चरित्र पहचनाते हैं। अगर उन्हें यादवों से प्यार होता, वे तेजस्वी यादव से ज्यादा बुद्धिमान लोगों को लाते। आगामी चुनाव में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। जायसवाल ने उन्हें बिहार भाजपा प्रमुख नियुक्त करने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। दिवंगत सुशील मोदी, जायसवाल , सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय सहित नेता पार्टी को अगले स्तर पर ले गए हैं। जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बिहार प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने सम्राट चौधरी का स्थान लिया है, जो बिहार के डिप्टी सीएम हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : मौर्य और पाठक को सख्त निर्देंश…योगी को क्षमादान, फिर सौपीं यूपी की कमान

इस खबर को भी पढ़ें : नीति आयोग बैठक में बवाल: ममता का वॉकआउट, इंडिया का बहिष्कार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram