सकता :- मुमताज अली

Bokaro news:- समाज में फैली हुई जुल्म का खौफ खत्म किए बिना समाज में भाईचारगी आपसी मुहब्बत और एकता कायम हो नहीं सकती । ये बाते समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव मुमताज अली ने चंद्रपुरा में ऑल इंडिया सामाजिक न्याय जागरूकता अभियान संघ के सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता कहा उन्होंने कहा कि सदियों से समाज के कुछ शोषित वर्ग भय के जीवन जी रहे है ।

जो किसी भी समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है। मुमताज अली ने कहा कि शोषित वंचित केवल दलित या पिछड़े अल्पसंख्यकों में ही नहीं है। ये हर जाती हर वर्ग हर धर्म हर समाज में कुरीति फैली हुई है।

समाज में कुछ मुट्ठी भर लोग भय पैदा करके स्वयं को समाज में शक्तिमान स्थापित कर हर धर्म हर वर्ग का शोषण कर रहे है। इस कुरीति के खिलाफ हमे जाती वर्ण वर्ग का भेदभाव मिटाकर समाज को सशक्त बनाना होगा। शिक्षित और सभ्य समाज में इस तरह के चलन स्थापित करना मानवता के खिलाफ एक अपराध ।

मुमताज अली ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद और स्वामी शहज़ानंद के संदेशों को उपदेशों को उनके आचरण व्योहार को अपने जीवन में आत्मसात् करना चाहिए। इसी चरित्र निर्माण से हमारा देश और समाज सशक्त होगा और आपस में स्नेह भाईचारगी आपसी मुहब्बत और सामाजिक एकता कायम होगा ।

मुमताज अली ने कहा कि हम ऋषियों मुनियों सूफी संतों का उपदेश को तुलसी कबीर ख्वाजा गरीब नवाज और बुद्ध महावीर के बताए रास्तों पे चलकर ही संसार को प्रकाश दे सकते है ।यही मानवता की पहचान है । हम सबको अपने देश और अपने समाज के प्रति ईमानदारी वफादारी का पैगाम देना होगा ।

आज के सेमिनार में सपा प्रदेश महासचिव भाई अबधेश तिवारी दीपक चौरसिया के कोडरमा बोकारो गिरिडीह प्रभारी बालमुकुंद अग्रवाल शिक्षक भ्रष्टाचार मुक्त भारत संघर्ष मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो प्रमंडल सपा के अध्यक्ष नंदलाल भुइंया भागीरथ पासवान रविंदर प्रसाद चंद्रदीप शर्मा बिपुल पांडेय रत्नेश मिश्रा कैलाश उपाध्याय खलील अंसारी जावेद खान तुलसी राबिदास सतेंद्र सिंह मंजीत राय इत्यादि शामिल हुए सेमिनार में मुमताज अली को समाज संगठन के कार्यकर्ताओं नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया

Share.
Exit mobile version