फॉण्ट कनवर्टर NEW

डोरंडा बाजार में नगर निगम का स्थल निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने पर सख्ती

Ranchi : नगर निगम के प्रशासक द्वारा आज डोरंडा बाजार स्थित निगम की भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों के साथ वॉर्ड संख्या 45 के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए अतिक्रमण, अवैध निर्माण और अस्थायी कब्जों की बारीकी से समीक्षा की गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : नगर निगम के प्रशासक द्वारा आज डोरंडा बाजार स्थित निगम की भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों के साथ वॉर्ड संख्या 45 के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए अतिक्रमण, अवैध निर्माण और अस्थायी कब्जों की बारीकी से समीक्षा की गई। निरीक्षण टीम ने पूरे बाजार क्षेत्र में सड़क, फुटपाथ, दुकान के सामने फैले अतिक्रमण और यातायात अवरोधों का प्रत्यक्ष तौर पर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में मौजूद सभी प्रकार के अवैध निर्माण और अतिक्रमण को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए। उन्होंने संबंधित जोन के अधिकारियों, नगर अभियंता तथा रेवेन्यू इंस्पेक्टर की टीम को सड़कों और मुख्य मार्गों की माप कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, पूरे क्षेत्र का ड्रोन मैपिंग कर वास्तविक स्थिति का दस्तावेजीकरण करने को कहा गया ताकि अतिक्रमण की पहचान सटीक ढंग से की जा सके।

नगर निगम के प्रशासक ने जोर देते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमणमुक्त बनाना निगम की पहली प्राथमिकता है। निगम भूमि का जनहित में समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाएं और नागरिकों के आवागमन में सुधार आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध रूप से निर्मित संरचनाओं को नोटिस देकर हटाने की कार्रवाई तेज की जाए और जहां आवश्यक हो, विशेष अभियान चलाया जाए।

साथ ही उन्होंने सड़क और लेजर पार्क के विकास कार्यों में तेजी लाने, क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी के प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। सभी से अपील की गई कि सड़क पर अनावश्यक सामान न रखें, अनधिकृत पार्किंग न करें और स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का साथ दें।

निरीक्षण दल में सहायक प्रशासक, नगर उपाध्यक्ष, जोन प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram