Lohardaga news: मोहर्रम त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन के नेतृत्व में प्रखंड व पुलिस प्रशासन क्षेत्र अवलोकन करते तथा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने में मुस्तैद नजर आए। विदित हो कि लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत गांव में मोहर्रम के मौके पर 10 वी यानी अशूरा के दिन कर्बला में पहुंच कर इमाम ए हुसैन की शहादत के रूप में याद किया। मुस्लिम धर्मावलंबी ने कर्बला में जुम्मा के नामज के बाद पहुंच कर फातिहा पढ़ी और दुआ मांगी।
मौक़े पर मोहर्रम कमेटी के लाइसेंस धारी अख्तर अंसारी ने कहा कि कर्बला के मैदान में इमाम ए हुसैन के 72 साथी और एजिद 1800 हजार करीब लोगो के बिच हक और बातीन के लिए लड़ाई हुआ था। जिसपर हक की जीत हुआ। और आज तक इमाम ए हुसैन की याद में मोहर्रम मनाया जाता है इस दिन मुस्लिम धर्मावलंबी ने रोजा रखा कुरान की तिलावत किए और नेकी अमन चैन आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए रब से दुआ मांगे। और तबर्रुक बांटी गई।
यह दृश्य प्रखंड मुख्यालय के अलावे भड़गांव,उगरा,डाडू में भी जुलूस निकाल कर इमाम ए हुसैन की याद ताजा किया गया। या अली या हुसैन का नारा बुलंद किया। मौके पर लाइसेंस धारी अख्तर अंसारी, मोज़ावर अलाउद्दीन अंसारी,तौसीफ अंसारी,नूरहसन अंसारी,फैयज अंसारी,शहीद अंसारी आदि शामिल थे।
