Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साननंदा में आदिवासी पर्व मागे पर्व शनिवार को श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु अपने परिवार के साथ शामिल हुए, जिससे गांव में उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।
मागे पर्व के अवसर पर सोनाराम सिंकु अपनी पत्नी तुलसी सिंकु, पुत्र जगप्रीत सिंकु तथा पुत्री ईशा सिंकु और निशा सिंकु के साथ गांव स्थित जहेरा स्थल पहुंचे। मागे पर्व आदिवासी हो समाज का प्रमुख पर्व माना जाता है, जो गऊमाराह से प्रारंभ होकर ओतेएली, गोरीपर्व, मरांगपर्व, बासीपार्व एवं हारमागेया पर्व के रूप में मनाया जाता है।
इस खबर को भी पढ़ें : मतकमहातु–कमारहातु में माघे पर्व की धूम, 27 फरवरी को होगा महापर्व
विधायक के आगमन पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। इस दौरान सोनाराम सिंकु ने ग्रामीणों को मागे पर्व की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास तथा जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
ग्राम साननंदा में इस वर्ष मागे पर्व भाईचारे, सांस्कृतिक परंपराओं और सामूहिक उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने इस पर्व को यादगार रूप में मनाया।
मौके पर मथुरा लागुरी, अजीत गागराई, रमेश हेंब्रम, रासिका लागुरी, सुशील लागुरी, रंजीत गागराई, रोशन पान, बुधन गागराई, मंजीत लागुरी (ग्रामीण मुंडा), रामकृष्ण लागुरी, जनसिंह देवगम, अमित लागुरी, लक्ष्मी नारायण गागराई, लक्ष्मी नारायण लागुरी, इंद्रजीत गोप, सुभाष लागुरी, रामसिंह कायम, रघुनाथ कायम, लक्ष्मण गागराई, राम गागराई, नजीर लागुरी, मनबोध लोहार, विनीत लागुरी, पांडु देवगम, नजीर गागराई, तुरी लागुरी सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।



