फॉण्ट कनवर्टर NEW

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान, जानें क्या चढ़ाएं भोग

नवरात्रि के सातवें दिन यानी महा सप्तमी पर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि का स्वरूप भले ही भयंकर है, लेकिन वे अपने भक्तों को शुभ फल प्रदान करती हैं। इसी कारण उन्हें शुभंकरी भी कहा जाता

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : नवरात्रि के सातवें दिन यानी महा सप्तमी पर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि का स्वरूप भले ही भयंकर है, लेकिन वे अपने भक्तों को शुभ फल प्रदान करती हैं। इसी कारण उन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि की पूजा करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

मां कालरात्रि का प्रिय भोग

मां कालरात्रि को गुड़, गुड़ से बनी मिठाइयां और गुड़ की खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि उनकी पूजा से भय, नकारात्मक शक्तियों और जीवन के संकटों से मुक्ति मिलती है।

पूजा में पहनें ये रंग

मां कालरात्रि की पूजा के दौरान नीले या भूरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ये रंग साहस, स्थिरता और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram