रांची | रिपोर्टर

केंद्र सरकार के उपक्रम मेटलर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड (मेकॉन) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मेकॉन लिमिटेड ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पर्सोनल के विभिन्न 24 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 6 मई 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Read more: पावरग्रिड में बंपर भर्ती: 188 पदों पर बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 11 मार्च तक मौका!

पदों का विवरण: मेकॉन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 24 पदों में से 14 पद अकाउंटेंट के लिए हैं। इसके अलावा असिस्टेंट (एचआर) के 2 पद, असिस्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन) के 2 पद और असिस्टेंट (सेक्रेटेरियल सर्विस) के 6 पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा: आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ICAI/ICMAI में इंटरमीडिएट या बीबीए (BBA) की डिग्री होनी अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 3 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Read more: IPRCL भर्ती 2026: जनरल मैनेजर सहित 23 पदों पर निकली वैकेंसी

चयन प्रक्रिया और वेतनमान: योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 27,710 से 53,590 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।

Read more: UPSC CAPF भर्ती 2026: असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली वैकेंसी

आवेदन शुल्क: एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 875 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और आंतरिक उम्मीदवारों के लिए शुल्क 625 रुपये निर्धारित किया गया है।

योग्य उम्मीदवार अधिक जानकारी और आवेदन के लिए मेकॉन की आधिकारिक वेबसाइट (www.meconlimited.co.in) पर जा सकते हैं।

Read more: अग्निवीर और महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती की बढ़ी डेट, अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन

Share.
Exit mobile version