फॉण्ट कनवर्टर NEW

मारवाड़ी युवा मंच ने दिया बेटी बचाओ का संदेश, रांची में बांटी पिंक बेबी किट

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से नवजात बेटियों के लिए पिंक बेबी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और नवरात्रि के अवसर पर यह कार्यक्रम बड़ा तालाब स्थित माया नारंग क्लिनिक में हुआ। इस दौरान नवजात बेटियों को

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से नवजात बेटियों के लिए पिंक बेबी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और नवरात्रि के अवसर पर यह कार्यक्रम बड़ा तालाब स्थित माया नारंग क्लिनिक में हुआ। इस दौरान नवजात बेटियों को जरूरत की सामग्री से भरी पिंक बेबी किट दी गई।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कन्या भ्रूण संरक्षण प्रकल्प ‘पावर ऑफ पिंक’ के तहत आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म को खुशी के रूप में मनाना और समाज में बेटियों के प्रति सम्मान बढ़ाना था। साथ ही मां और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

बेटियों के सम्मान का दिया संदेश

शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि बेटी का जन्म परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि शाखा स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा और सशक्त परिवार के उद्देश्य को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बेटियों के प्रति समाज की सोच को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

सामाजिक कार्य आगे भी रहेंगे जारी

शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने बताया कि संस्था ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की भावना के साथ लगातार सेवा कार्य कर रही है। आगे भी बेटियों और महिलाओं के हित में इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका और ऐश्वर्या बगड़िया मौजूद रहीं। कार्यक्रम में शाखा के अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया।

Read more : CBI की टीम ने CCL कार्यालय में मारा छापा, अभय कुमार बख्शी को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram