फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

आधी रात गोलियों की गूंज, पटना एनकाउंटर में मैनेजर राय घायल

Patna News: पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मैनेजर राय को गोली लगी है। वह हत्या और लूट जैसे कई संगीन मामलों में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Patna News: पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मैनेजर राय को गोली लगी है। वह हत्या और लूट जैसे कई संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि पुलिस को मैनेजर राय के खगौल इलाके में छिपे होने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होते ही पटना पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से देर रात सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान पुलिस की घेराबंदी को भांपते ही मैनेजर राय मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

इस खबर को भी पढ़ें : पटना में ‘गोली का जवाब गोली’! पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी घायल

जवाबी फायरिंग में मैनेजर राय के घुटने के नीचे गोली लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी मैनेजर राय का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।

इस मुठभेड़ के बाद खगौल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के संपर्क में और कौन-कौन लोग थे। पूरे मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram