फॉण्ट कनवर्टर NEW

10 दिन से पानी में डूबी सड़क, नाव से सफर कर रहे मखमलपुर-बाबुपुर के लोग

साहिबगंज जिले के मखमलपुर और बिहार के बाबुपुर के बीच संपर्क सड़क पिछले 10 दिनों से बाढ़ के पानी में डूबी है। करीब 500 मीटर सड़क पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही बंद है। अब ग्रामीणों को एक गांव से दूसरे गांव जाने के

अपनी भाषा में पढ़ें

साहिबगंज। साहिबगंज जिले के मखमलपुर और बिहार के बाबुपुर के बीच संपर्क सड़क पिछले 10 दिनों से बाढ़ के पानी में डूबी है। करीब 500 मीटर सड़क पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही बंद है। अब ग्रामीणों को एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

मखमलपुर और बाबुपुर के बीच सामान्य दिनों में सफर महज पांच मिनट का है। लेकिन सड़क डूबने के बाद लोगों को नाव का इंतजार करने में घंटों लग रहे हैं। रोज काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

अधूरी सड़क बनी बड़ी समस्या

ग्रामीणों के अनुसार, झारखंड की सीमा तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन बिहार के बाबुपुर क्षेत्र में सड़क का काम अधूरा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को ऊंचा कर जगह-जगह दो-तीन पुलिया बना दी जाएं तो हर साल होने वाली परेशानी काफी हद तक खत्म हो सकती है।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में देरी के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता को जिम्मेदार बताया है।

फिर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

साहिबगंज में गंगा का जलस्तर भी दोबारा बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, नदी का पानी करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह जलस्तर 27.62 मीटर दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में जलस्तर 27.86 मीटर या उससे अधिक पहुंचने की संभावना है। इससे दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा फिर बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

ग्रामीण मोहम्मद नसीम और मोहम्मद अब्दुल जलील का कहना है कि सड़क की समस्या पिछले 10 वर्षों से बनी हुई है। उनका आरोप है कि लापरवाही के कारण अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क पर पानी भरने और आवागमन बाधित होने का फायदा कुछ लोग अवैध वसूली के लिए उठा रहे हैं। उन्होंने भागलपुर जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने और प्रभावित लोगों को राहत देने की मांग की है।

read more : जन्माष्टमी पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, सोशल मीडिया भी रडार पर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram