Ranchi : मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि 28 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। ऐसे वाहन रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

इस दौरान एसएसपी आवास, दिवंगत दिशोम गुरु आवास, अतिथि शाला, मोरहाबादी टीओपी और रेडक्रॉस रोड पर सामान्य वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम के रूट पर चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें।

आने वाले प्रतिभागियों के लिए रांची कॉलेज फुटबॉल मैदान, आर्मी मैदान, टीआरआई मैदान और डीआईजी ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी अस्थायी रूट परिवर्तन किया जा सकता है।

संपूर्ण रूटचार्ट देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

Route Plan

Share.
Exit mobile version