Koderma news: चंदवारा थाना अंतर्गत गौरी पुल के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक और ट्रेलर उरवा मोड की ओर जा रहा था। ट्रेलर के चकमे से बाइक सवार सड़क पर गिर गया, वहीं पीछे से आ रही बस बाइक सवार एक युवक को रौंदते हुए भाग गई।

मृतक की पहचान प्रिंस कुमार (उम्र 15 वर्ष, पिता मनोज वर्मा, बड़की धमराय) के रूप में की गई है। जबकि निरंजन कुमार (पिता गोविंद महतो, बड़की धमराय) घायल है। दोनों युवक तिलैया किसी काम से गए थे और घर लौट रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रेलर को पकड़ा गया। वही बस भागने में सफल रही। सड़क हादसे की सूचना पर चंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सदर अस्पताल भिजवाया। साथ ही ट्रेलर और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।

Share.
Exit mobile version