संवाददाता | लोहरदगा
अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू, कोषाध्यक्ष सैयद फिरोज शाह, नायब सदर आरीफ हुसैन बबलू, ज्वाइंट सेक्रेटरी अल्ताफ कुरैशी तथा अनवर अंसारी ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पदाधिकारियों ने कहा कि लोहरदगा-गुमला-जशपुर-धर्मजयगढ़ नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलना क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल रेल संपर्क का विस्तार नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास का नया अध्याय साबित होगी।
इसके लिए सांसद सुखदेव भगत द्वारा लगातार किए गए प्रयास, जनहित में की गई पैरवी और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।
