Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»मंगेतर की हत्या के पीछे बदनामी का डर! प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, बड़ा खुलासा
India

मंगेतर की हत्या के पीछे बदनामी का डर! प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, बड़ा खुलासा

लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच के दौरान हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने बदनामी के डर को हत्या की वजह बताया है।
By Samsul HaqueJune 25, 20264 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Mumbai: महाराष्ट्र के चर्चित लोहागढ़ किला हत्याकांड में जांच आगे बढ़ने के साथ रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 24 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इसी दौरान चेतन ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि सिया अपने मंगेतर से सगाई तोड़कर उसके साथ भागना नहीं चाहती थी, क्योंकि उसे डर था कि ऐसा करने से परिवार की सामाजिक बदनामी होगी। पुलिस के अनुसार, इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

Read more: मंगेतर, बॉयफ्रेंड और 400 फीट गहरी खाई! CCTV की एक गलती से खुला पूरा राज

हादसा समझी गई मौत, जांच में निकली हत्या की साजिश

गौरतलब है कि 18 जून को लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान केतन अग्रवाल की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में इसे एक दुर्घटना माना गया था। बताया गया था कि केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल का जन्मदिन मनाने के लिए लोहागढ़ पहुंचे थे। दोनों की शादी इसी वर्ष नवंबर में तय थी। शादी की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही थीं। उदयपुर में करीब 17 करोड़ रुपये में एक महल बुक किया गया था और मेहमानों के आने-जाने के लिए दो निजी विमानों की भी व्यवस्था की गई थी।

घटना के बाद सिया गोयल ने पुलिस को बताया था कि फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गए। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनका शव बाहर निकाला गया। सिया के बयान के आधार पर लोनावला ग्रामीण पुलिस ने पहले दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया था।

पुलिस जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग

हालांकि, मौत की परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर पुणे ग्रामीण पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि जांच के दौरान वित्तीय लेनदेन, पारिवारिक संबंधों और निजी पहलुओं की पड़ताल की गई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि सिया गोयल का पुणे के कोंढवा निवासी चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था।

Read more: पुणे में ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा कांड! मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर युवक को खाई में फेंका

पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और वह चेतन के साथ रिश्ते में रहना चाहती थी। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। साजिश के तहत सिया ने केतन को घूमने के बहाने लोहागढ़ किले पर बुलाया और बाद में चेतन को भी वहां पहुंचने के लिए कहा। आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन को खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में 33 डिग्री तापमान के बावजूद हुडी पहने एक संदिग्ध युवक नजर आया। इसी सुराग के आधार पर क्राइम ब्रांच ने चेतन चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि केतन उनके रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन गया था।

बदनामी के डर से नहीं तोड़ी सगाई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान जब चेतन से पूछा गया कि यदि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे तो घर से भाग जाने या सगाई तोड़ने का रास्ता क्यों नहीं चुना, तब उसने बताया कि सिया परिवार की बदनामी से डरती थी। उसके अनुसार, सिया किसी भी कीमत पर सगाई तोड़ना या उसके साथ भागना नहीं चाहती थी, क्योंकि इससे समाज में परिवार की छवि खराब होती।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 29 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य सबूत भी जुटाए जाएंगे।

आरोपी के पिता ने बेटे को बताया बेगुनाह

इस बीच, चेतन चौधरी के पिता बाबूलाल चौधरी ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा है कि सिया गोयल खुद को बचाने के लिए चेतन को इस मामले में फंसा रही है। उन्होंने दावा किया कि घटना के समय चेतन, सिया और केतन से काफी दूरी पर मौजूद था। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि उनका बेटा उस दिन लोहागढ़ किले में क्यों गया था। उनके अनुसार, चेतन ने कभी उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी। बाबूलाल चौधरी ने यह भी कहा कि उन्हें सिया और चेतन के बीच किसी प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी और उनका बेटा इस हत्याकांड में शामिल नहीं है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पशुपालकों से सरकार की निःशुल्क टीकाकरण योजना का लाभ उठाने की अपील

July 10, 2026

दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, वितरण शिविर में 10 लाभार्थियों को मिली सहायता

July 10, 2026

जहरीली दवा खाने से छात्रा की तबीयत बिगड़ी, मामले की जांच शुरू

July 10, 2026

RECENT ADDA.

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत एक्सपोर्ट इकोसिस्टम विकसित करेगी सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की

July 11, 2026

पशुपालकों से सरकार की निःशुल्क टीकाकरण योजना का लाभ उठाने की अपील

July 10, 2026

दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, वितरण शिविर में 10 लाभार्थियों को मिली सहायता

July 10, 2026

जहरीली दवा खाने से छात्रा की तबीयत बिगड़ी, मामले की जांच शुरू

July 10, 2026

मोटर दुर्घटना पीड़ितों को समय पर मिले मुआवजा, पीडीजे ने बीमा कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

July 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.