Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र गांव खुटाडीह निवासी सुधिर महतो,अजीत महतो, पसन्न महतो,खगेंद्र नाथ महतो, केकेन महतो, मलिंद्र नाथ महतो, कोकिल महतो, नरेश महतो, मुकेश महतो, बिनोद कुमार महतो,दिनेश महतो,निर्मल महतो
के खलिहान में रखा धान व बिचाली में आग लगने से खलिहान में रखा धान व बिचाली जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और दमकल के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया गया। गृह स्वामी बारह व्यक्तियो ने बताया की आग लगी का कारणों का पता नहीं चल पाया है। गुरुवार को देर रात आचानक आग लग गई। आगलगी में धान सहित बिचाली जलकर राख होने की दावा की गई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। घटना के समय गृह स्वामी घर से दुर कही बैठे थे। खलिहान से उठता धुंआ को देखकर हल्ला हुआ और लोग आग बुझाने पर लग गये। आग की विकराल रूप को देखकर लोगो में चास अंचल अग्निशामन कार्यालय को सुचना दी। अग्निशामन गाड़ी पहुंचने के पूर्व ही खलिहान में रखा धान व बिचाली को आग अपने चपेट में पुरी तरह ले लिया था। ग्रामीणों ने आग तो बुझाई परंतु धान व बिचाली नही बचा पाये। स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने पिंड्राजोरा क्षेत्र में दमकल की मांग। पिंड्राजोरा क्षेत्र में आये दिन आग लगी की घटना होती रहती है। घटना की सुचना पाकर घटना स्थल पहुंचे जिला परिषद सदस्य राजेश महतो झामुमो के वरिय नेता किरण चंद्र मांझी, राजेश किशोर महतो मुखिया पति दिलीप महतो,सत्यनारायण सिंह सहित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पिंड्राजोरा में दमकल की व्यवस्था करने की मांग की।

Share.
Exit mobile version