Chaibasa News: चाईबासा पुलिस परिवार के सदस्य एवं पुलिस इंस्पेक्टर सूरजा तुबिद का गंभीर बीमारी के बाद अचानक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

सोमवार को चाईबासा पुलिस केंद्र में दिवंगत पुलिस इंस्पेक्टर सूरजा तुबिद को अंतिम सलामी दी गई। इस अवसर पर कोल्हान के पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) शिवेंद्र कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर थाना प्रभारी डीएसपी विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, परिचारी प्रवर मंशु गोप सहित पुलिस केंद्र के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। इसके साथ ही दोनों पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी उन्हें अंतिम विदाई दी।

अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

पुलिस विभाग ने सूरजा तुबिद को एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी के रूप में याद किया। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।

Share.
Exit mobile version