चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह से ही भक्तजन मंदिर की सजावट में जुटे रहे। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटिंग और फूलों से सजाया गया था। रात 12 बजे बाल गोपाल के जन्म के बाद पूरे परिसर में उल्लास का माहौल छा गया। भक्तों ने आरती और पूजा-अर्चना करने के बाद भक्ति संगीत और कीर्तन का आनंद लिया। मंदिर में पारंपरिक झूला भी सजाया गया था, जिसमें जन्म के बाद श्रीकृष्ण को झुलाया गया। इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की, वहीं युवा वर्ग भी काफी उत्साह के साथ आयोजन में शामिल रहा। चारों ओर “जय श्रीकृष्ण” ” नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”के जयकारे एवं गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा |

Share.
Exit mobile version