फॉण्ट कनवर्टर NEW

कस्तूरबा स्कूल पहुंचे खूंटी DC, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खूंटी के DC मो. जावेद हुसैन ने सोमवार को खूंटी प्रखंड के कालामाटी स्थित 'पीएम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय' का औचक निरीक्षण किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Khunti : खूंटी के DC  मो. जावेद हुसैन ने सोमवार को खूंटी प्रखंड के कालामाटी स्थित ‘पीएम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय’ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रावास की व्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।

भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कक्षाओं, प्रधानाध्यापक व लिपिक कक्ष तथा रसोईघर की जांच की। उन्होंने छात्राओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा और अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित मेनू के अनुसार ही भोजन दिया जाए। साथ ही, पर्याप्त रसोइयों की तैनाती और रसोईघर में स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

कमजोर छात्राओं के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं

उपायुक्त ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि छात्राओं की 100% उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में पीछे छूट रही छात्राओं की पहचान कर उनके लिए विशेष (रेमेडियल) कक्षाओं की व्यवस्था की जाए, ताकि उनके प्रदर्शन में सुधार हो सके।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर जोर

कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं पर विशेष ध्यान देते हुए उपायुक्त ने समय पर सिलेबस पूरा करने और नियमित असेसमेंट टेस्ट आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छात्राओं से सीधा संवाद भी किया और उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), विद्यालय की वार्डन तथा शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 Read More : रांची के पहाड़ी मंदिर में 101 दीयों से हुई बाबा भोलेनाथ की महाआरती, बंटा खीर का प्रसाद

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram