फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची के पहाड़ी मंदिर में 101 दीयों से हुई बाबा भोलेनाथ की महाआरती, बंटा खीर का प्रसाद

सावन महीने की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर सोमवार को रांची के सुप्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में भक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिला।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : सावन महीने की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर सोमवार को रांची के सुप्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में भक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिला। मंदिर के मुख्य द्वार पर पहाड़ी बाबा की भव्य संध्या महाआरती का आयोजन किया गया।

101 दीयों से उतारी गई आरती

कार्यक्रम की शुरुआत आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं के सम्मान के साथ हुई। शाम 5 बजे 101 दीयों के साथ बाबा भोलेनाथ और सभी देवी-देवताओं की महाआरती की गई। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर के महाप्रसाद का वितरण किया गया।

सुख-समृद्धि की कामना

भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति में झूमते हुए राज्य और देश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि हर वर्ष सावन में भक्तों के सहयोग से इस महाआरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहरभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद शामिल हुए। इस अवसर पर राजीव रंजन प्रसाद, नंद किशोर सिंह चंदेल, उदय कुमार सिंह, सुनील यादव, अमर सिंह, सुनीता देवी, कविता वर्मा, ज्योति मोदी सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।

Read More : श्रावण के पहले सोमवार पर टुईलाडुंगरी में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram