Jamshedpur News: जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात को पुलिस ने सिर्फ छह घंटे में सुलझाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। शहर में दहशत फैलाने के मकसद से हुई इस घटना के दो मुख्य आरोपी—सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार और रॉकी मिश्रा—को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में फैली बेचैनी कुछ हद तक शांत हुई है।
वर्चस्व स्थापित करने के लिए चली थी गोली
तीन आरोपी अभी भी फरार, लगातार छापेमारी
पुलिस के अनुसार, इस फायरिंग में कुल पांच लोग शामिल थे। गिरफ्तार दो आरोपियों के अलावा तीन अन्य—राहुल सिंह उर्फ अंतिम पाई, सुजल कुमार गुप्ता और अभिषेक कुमार उर्फ आजाद गिरी—अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। टीमें लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया
एसपी के मुताबिक, सन्नी सिंह पर हत्या सहित छह आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। रॉकी मिश्रा के खिलाफ भी हत्या के प्रयास और अन्य मामलों की फाइलें खुली हैं। यह साफ है कि फायरिंग किसी तत्कालिक विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि गैंग तैयार करने की सोची-समझी कोशिश थी। जुगसलाई पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी भी जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे।
इस खबर को भी पढ़ें : जेल से छूटते ही फिर सक्रिय!.. अवैध हथियार के साथ दबोचा गया?



