Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»जोड़ों का दर्द बन सकता है जानलेवा, रात 3 बजे खुलती है नींद तो हो जाएं सतर्क
Adda More..

जोड़ों का दर्द बन सकता है जानलेवा, रात 3 बजे खुलती है नींद तो हो जाएं सतर्क

कमर और जोड़ों के दर्द को मामूली समझना खतरनाक हो सकता है। यह स्पांडिलाइटिस का लक्षण है, जो दिल, फेफड़े और आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
By Samsul HaqueMarch 9, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health Desk: अगर आप भी कमर में अकड़न, पीठ या जोड़ों के दर्द को मामूली थकान समझकर नजरंदाज कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। यह लापरवाही आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर जोड़ों के दर्द के कारण रात में तीन-चार बजे आपकी नींद खुल जाती है और आप असहज महसूस करते हैं, तो यह स्पांडिलाइटिस की शुरुआत हो सकती है। यह बीमारी सिर्फ हड्डियों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि हृदय, फेफड़े और आंत जैसे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को भी अपनी चपेट में ले लेती है।

स्पांडिलाइटिस दरअसल एक प्रकार का गठिया रोग है, जो रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर गर्दन, जांघ, घुटने और टखनों तक फैलता है। इसे नजरंदाज करने से बड़ी आंत में सूजन (कोलाइटिस) और आंखों में गंभीर संक्रमण का खतरा पैदा हो जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह समस्या अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं है; 45 साल से कम उम्र के नौजवानों और महिलाओं में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ‘एंकिलोसिंग स्पांडिलाइटिस’ में कशेरूक में इतनी तेज पीड़ा होती है कि मरीज का चलना-फिरना दूभर हो जाता है।

बच्चों में भी यह बीमारी ‘जुवेनाइल स्पांडिलोअर्थ्राइटिस’ के रूप में पाई जाती है, जो 16 साल से कम उम्र के बच्चों को निशाना बनाती है। इसमें बच्चों को लगातार थकान, आलस्य और निचले हिस्से के जोड़ों में सूजन बनी रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मुख्य रूप से जेनेटिक म्युटेशन के कारण होता है। हमारे शरीर में मौजूद ‘एचएलए-बी’ जीन जब सही तरीके से काम नहीं कर पाता, तो शरीर का सुरक्षा तंत्र अपनी ही हड्डियों और जोड़ों को दुश्मन समझकर उन पर हमला करने लगता है।

अच्छी बात यह है कि समय रहते पहचान होने पर इसका इलाज आसान है। ‘एचएलए-बी 27’ नामक खून की जांच और एमआरआई के जरिए इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है। ज्यादातर मामलों में फिजियोथेरेपी और सही दवाइयों से मरीज पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, जबकि बेहद गंभीर स्थितियों में ही सर्जरी की नौबत आती है। इसलिए जोड़ों के दर्द को मामूली न समझें और तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लें।

Read more: बुजुर्गों के लिए बड़ी उम्मीद, ऑस्टियोपोरोसिस से बचाएगा यह खास प्रोटीन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026

चैनपुर के कातिंग पंचायत में विकास की नई पहल, 500 मीटर सड़क निर्माण शुरू

June 22, 2026

चैनपुर अस्पताल में नशे में धुत डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की

June 22, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.