Bokaro news :- मंगलवार को चास नगर स्थित पार्टी कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की रणनीतियों पर चर्चा करना और संगठन की धरातलीय मजबूती की समीक्षा करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस बार शहरी क्षेत्रों में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि चास नगर निगम के चुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय हैं और झामुमो कार्यकर्ता दम-खम के साथ मैदान में उतरेंगे।
महानगर अध्यक्ष ने हर एक बूथ कमेटी की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रखें।बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि झामुमो अब केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी जनता का विश्वास पार्टी के साथ है।
मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा निकट है, ऐसे में एक-एक कार्यकर्ता को ‘बूथ जीतो चुनाव जीतो के मंत्र के साथ काम करना होगा। झामुमो नेता मंटु यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी पूरी शक्ति झोंक देगा।
हमारे पास समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है और इस बार चास नगर निगम की जनता विकास के नाम पर झामुमो को अपना आशीर्वाद देगी। बैठक में नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में अपना कार्यकर्ता शक्ति से चुनाव लड़ेंगे और साथ ही साथ महापौर भी अपनी झोली में आएगी इसके लिए हम लोग पूर्ण रूप से तैयार हैं।
सभी ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि वे पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। तैयारी बैठक में मुख्य रूप से संजय केजरीवाल, भागीरथ शर्मा, नैयर जमाल, अकलू मांझी, सावित्री बाउरी, सुमन वर्मा, सुनील सिंह, रवि सिंह, दिनेश यादव, राजमणि देवी, कुसुम भारती, मागाराम दे, दुर्गा दत्ता, बैजनाथ पाल, सोमनाथ घोष, सलीम अंसारी, मोहम्मद नवाज़, सपना देवी, दिगंबर महतो, प्रेम राय, अरुण बाउरी, रोहित केजरीवाल, चंदन कुमार, रामजी प्रसाद, श्याम कुमार बाउरी, भूपेंद्र कुमार, हर्ष कुमार सिंह, अनुकूल सराहा इत्यादि।



