Bokaro: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो महानगर समिति की अहम बैठक मारवाड़ी पंचायत भवन, चास में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव की रणनीति तय करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने घोषणा की कि झामुमो आगामी नगर निगम चुनाव में चास के सभी वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारेगी और महापौर पद के लिए भी सशक्त उम्मीदवार होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय आ गया है कि एक-एक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाए और संघर्ष के बल पर जीत सुनिश्चित करे।

महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने बैठक में ‘बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ का मंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ कमेटी का गठन पूरी मजबूती से होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस बूथ की कमेटी सशक्त होगी, वहीं से जीत का मार्ग प्रशस्त होगा।

मंटू यादव ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर घर और प्रत्येक बूथ तक पहुंचाना उनका मुख्य कार्य होगा।

बैठक में चास नगर निगम क्षेत्र के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन बोकारो महानगर सचिव मदन कुमार महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संजय केजरीवाल, प्रमोद तापड़िया, मनोज हेंब्रम, मुक्तेश्वर महतो, उदय कुंभकार, मिथुन मंडल, राकेश सिन्हा, भागीरथ शर्मा, रेखा देवी, पार्वती महतो, दुर्गा दत्ता, धर्मवीर गुप्ता, राजकुमार सोरेन सहित अन्य दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निकाय चुनाव में झामुमो की पूर्ण विजय का संकल्प लिया और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का मन बनाया।

Share.
Exit mobile version