Ranchi News: घाटशिला उपचुनाव की घोषणा के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राजनीति तेज हो गई है। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 अक्टूबर को हरमू स्थित सोहराई भवन में सुबह 11 बजे से विस्तारित बैठक बुलाई है। इस बैठक में JMM की केंद्रीय समिति के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सचिव, महानगर अध्यक्ष और संयोजक शामिल होंगे।

बैठक में घाटशिला उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाने के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा पार्टी के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद सांगठनिक मजबूती, सदस्यता अभियान और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा की जाएगी।

यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता विनोद पांडे ने दी। उन्होंने कहा कि इस बैठक से आने वाले महीनों में JMM की चुनावी दिशा और गठबंधन रणनीति तय होगी।

Share.
Exit mobile version