रांची: झारखंड की सत्ता के गलियारे एक बार फिर हलचल के लिए तैयार हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।
यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में अपराह्न 3:00 बजे से शुरू होगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में राज्य के विकास से जुड़े कई नीतिगत निर्णयों और महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। विभाग द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक की तैयारी के निर्देश दे दिए गए हैं। राज्य की जनता और राजनीतिक हलकों की नजरें इस बैठक के फैसलों पर टिकी हैं।



