फॉण्ट कनवर्टर NEW

जहानाबाद हिंसा पर IG विकास वैभव सख्त, बोले- कानून हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शेंगे

जहानाबाद में NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान डीएम आवास पर हुई तोड़फोड़ और पथराव की घटना की जांच के लिए आईजी विकास वैभव पहुंचे। उन्होंने साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया।
जहानाबाद DM आवास पर हिंसा

अपनी भाषा में पढ़ें

Jehanabad: NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला पदाधिकारी (डीएम) आवास पर हुई तोड़फोड़ और पथराव की घटना की जांच के लिए मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव शुक्रवार को जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने पहले सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद डीएम आवास पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

Read more: NEET पेपर लीक प्रदर्शन पर हाई लेवल बैठक, बिहार में सुरक्षा और संवाद पर जोर

समीक्षा बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में घटना, सुरक्षा व्यवस्था और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। आईजी विकास वैभव ने अधिकारियों से अब तक की जांच और सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने डीएम आवास पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के बाद आईजी विकास वैभव ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का अधिकार

आईजी विकास वैभव ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन हिंसा, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

Read more: बिहटा में 100 करोड़ के महिला कौशल संस्थान की नींव, बिहार की बेटियों को मिलेगा बड़ा मौका

उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram