Bihar News: JDU के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने लालू यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। दरअसल, रणविजय सिंह गुरुवार को अचानक राबड़ी देवी के सरकारी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने लालू यादव से करीब एक घंटे तक बातचीत की। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे समय में JDU नेता का आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि रणविजय सिंह ने इसे केवल शिष्टाचार भेंट बताया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लालू यादव का जन्मदिन था। मैं उन्हें शुभकामनाएं देने गया था। उनसे मेरे निजी संबंध है और यह मुलाकात उसी का हिस्सा है। जब उनसे पूछा कि क्या चुनावी साल में कोई नया राजनीतिक खेल होने वाला है, तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया अभी तो सिर्फ जन्मदिन की बधाई देने आया था। हालांकि मुलाकात के बाद उन्होंने किसी भी राजनीतिक एजेंडे से इनकार किया है।

Share.
Exit mobile version