Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डिग्री अब आपके द्वार: ओडीएल और ऑनलाइन प्रवेश शुरू, घर बैठे पढ़ें

mahila collage chaibasa

Chaibasa News: उन युवाओं और कामकाजी पेशावरों के लिए एक अच्छी खबर है जो अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं या घर बैठे उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। जनवरी 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है। 16 दिसंबर 2025 से समर्थ पोर्टल के जरिए आवेदन की खिड़की खोल दी गई है।

समर्थ पोर्टल पर करें आवेदन, 31 जनवरी है आखिरी मौका

शिक्षा विभाग की इस पहल के तहत इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। नामांकन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए इसे पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है। छात्र समर्थ पोर्टल पर जाकर उपलब्ध कोर्स की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की गई है, इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

ग्रामीण और कामकाजी छात्रों के लिए वरदान

यह व्यवस्था विशेष रूप से चाईबासा जैसे क्षेत्रों के उन छात्रों के लिए संजीवनी साबित होगी जो नियमित कॉलेज जाने में असमर्थ हैं। चाहे आप नौकरी कर रहे हों या सुदूर ग्रामीण इलाके में रहते हों, ऑनलाइन और ओडीएल माध्यम अब आपको देश के किसी भी कोने से डिग्री हासिल करने की सुविधा दे रहा है। शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल आने वाले समय में साक्षरता और उच्च शिक्षा के ग्राफ को बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

इस खबर को भी पढ़ें : गोइलकेरा मर्डर: जमीन विवाद में बहा खून, सिर काटकर फेंका, इलाके में दहशत

इस खबर को भी पढ़ें : अटल स्मृति टूर्नामेंट: पूर्व CM मधु कोड़ा का फरमान, तैयारी रखें चकाचक

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें