Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में आतंकी ‘स्लीपर सेल’ की आहट! जमात के बहाने विदेश गए 6 युवक रडार पर
Jharkhand

जमशेदपुर में आतंकी ‘स्लीपर सेल’ की आहट! जमात के बहाने विदेश गए 6 युवक रडार पर

जमशेदपुर में आतंकी नेटवर्क का 'सर्च ऑपरेशन': जमात के नाम पर विदेश गए 6 युवक NIA के रडार पर, हैदर की तलाश तेज
By Samsul HaqueFebruary 9, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: लौहनगरी जमशेदपुर में आतंकी स्लीपर सेल की संभावित सक्रियता ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान 6 ऐसे युवकों को चिन्हित किया है, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। ये सभी युवक पिछले साल जमात के नाम पर करीब छह महीने तक विदेश में थे, जिसको लेकर अब जांच के दायरे बढ़ा दिए गए हैं।

विदेश प्रवास और स्थानीय कनेक्शन की जांच

जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि विदेश यात्रा के दौरान इन युवकों ने किसी प्रतिबंधित नेटवर्क से संपर्क किया होगा। आशंका है कि वापस लौटने के बाद ये युवक जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में स्थानीय युवाओं को स्लीपर सेल से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल, आजाद नगर के दो अन्य युवकों की तलाश सरगर्मी से जारी है।

रेड कॉर्नर नोटिस वाला ‘हैदर’ और ड्रोन ट्रेनिंग का खौफ

इस पूरे मामले में मानगो (आजाद नगर) निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान उर्फ हैदर का नाम सबसे प्रमुखता से उभरा है। एजेंसियों का दावा है कि हैदर ‘ड्रोन हमलों’ में प्रशिक्षित है और 2017 से ही फरार है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हैदर के तार जमशेदपुर में और किन-किन लोगों से जुड़े हैं।

हिरासत और पूछताछ का दौर

हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धातकीडीह के अब्दुल सामी और रज्जाक कॉलोनी के नसीम को कपाली (सरायकेला) से हिरासत में लिया था। दिल्ली में पांच दिनों तक चली कड़ी पूछताछ के बाद, ठोस सबूत न मिलने पर उन्हें रिहा तो कर दिया गया, लेकिन वे अभी भी निगरानी में हैं। साथ ही, चतरा जिले के एक संदिग्ध आतंकी के जमशेदपुर कनेक्शन की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

झारखंड की सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं ले रही हैं। जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में स्लीपर सेल की मौजूदगी एक बड़ी सुरक्षा चुनौती हो सकती है। पुलिस और खुफिया विभाग हर छोटे-बड़े लिंक को खंगाल रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके।

इस खबर को भी पढ़ें : जमशेदपुर में ‘टेरर’ इनपुट पर रेड: दिल्ली पुलिस और ATS का आधी रात एक्शन!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

RECENT ADDA.

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

सुबह-सुबह तीन कमर्शियल सिलेंडर फटने से दहली दिल्ली, मची भारी चीख-पुकार!

June 14, 2026

20 हजार की सैलरी और करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के दान चोरों पर बड़ा एक्शन!

June 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.