Bokaro news:- जैन मिलन एवं जैन पब्लिक स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा माराफारी स्थित आजाद नगर सहित बोकारो की विभिन्न जगहों पर सामाजिक सरोकार के तहत 165 गरीब,असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। जैन मिलन के अध्यक्ष संजय बैद ने कहा की कंबल वितरण केवल सहायता नहीं है बल्कि मानवता के प्रति कर्तव्य भी है।सचिव आलोक जैन और सुभाष जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना हम सब का कर्तव्य एवं सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार की जन कल्याणकारी कार्य लगातार जारी रहेंगे। समकित ग्रुप मुंबई, चास बोकारो जैन संघ, सेठ परिवार ने जैन मिलन को कंबल उपलब्ध कराये।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय आजाद नगर के प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों की मदद कर जैन पब्लिक स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों ने मानवता का बेहद अनुकरणीय काम किया है। लाभार्थिर्यो ने कंबल पाकर जैन पब्लिक स्कूल के छात्रों की मानवीय पहल की प्रशंसा की।

इस अवसर पर अंकित चोपड़ा, उपेंद्र पाठक, शिशिर कुमार, परमेश्वर कुमार,स्कूल कैप्टन अविनाश कुमार, अंकित कुमार, मौसम कुमारी, त्रिशा चौधरी, काजल कुमारी,श्रुति कुमार, खुशी कुमारी, जयंती कुमारी, संजय कुमार शर्मा, हरेंद्र कुमार सिंह,अशोक कुमार, गुड़िया देवी, नोमिता कच्छप, विनय कुमार पांडे,देवनंदन साव, परमेश्वर गोस्वामी, विद्यासागर सिंह, विनोद पासवान, अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version