फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सर्दियों में शरीर को मजबूत और गर्म रखता है गुड़, जानिए इसके कमाल

Health News: ठंड बढ़ते ही लोग तो स्वेटर और जैकेट पहन लेते हैं, लेकिन शरीर की असली गर्माहट अंदर से मिलती है। सर्द मौसम में बार-बार खांसी, जुकाम और बुखार होना आम बात है। ऐसे में गुड़ एक ऐसा घरेलू उपाय है जो बिना किसी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Health News: ठंड बढ़ते ही लोग तो स्वेटर और जैकेट पहन लेते हैं, लेकिन शरीर की असली गर्माहट अंदर से मिलती है। सर्द मौसम में बार-बार खांसी, जुकाम और बुखार होना आम बात है। ऐसे में गुड़ एक ऐसा घरेलू उपाय है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के शरीर को गर्म भी रखता है और प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

आयुर्वेद कहता है – गुड़ है औषधीय मिठास

गुड़ सिर्फ मिठास नहीं, बल्कि एक तरह की दवा जैसा काम करता है। यह शरीर में वात और कफ को संतुलित करता है। यही वजह है कि लोग पुराने समय से ठंड बढ़ते ही गुड़ वाली चाय या गुड़–तिल के लड्डू खाना शुरू कर देते थे। गुड़ खून को साफ करता है और शरीर में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे लिवर और किडनी दोनों सक्रिय रहती हैं।

खांसी–जुकाम में बेहद असरदार

गुड़ में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण सर्दी के संक्रमण से बचाते हैं।
● तुलसी–अदरक के साथ गुड़ की चाय
● या गुड़ वाला काढ़ा
दोनों ही खांसी, गले की खराश और जमे हुए कफ को दूर करते हैं।

छाती में जकड़न हो तो गर्म पानी में थोड़ी सी गुड़ की पच्ची भी राहत देती है।

दिल और ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदेमंद

गुड़ में मैग्नीशियम और पोटैशियम मौजूद होते हैं, जो दिल की धड़कन को नियंत्रित रखते हैं और ब्लड प्रेशर को संतुलित करते हैं।
गुड़ और तिल का कॉम्बिनेशन सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का बेहतरीन नुस्खा माना जाता है।

महिलाओं के लिए भी खास लाभकारी

गुड़ हार्मोन बैलेंस करने में मदद करता है।
मासिक धर्म के दर्द में राहत के लिए—
● अजवाइन वाली चाय में थोड़ा गुड़ मिलाकर
या
● अजवाइन के साथ गुड़ खाकर
अच्छा फायदा मिलता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram