Skip to content
Log In
‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्गीकरण और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

खामेनेई की मौत का प्रतिशोध: ईरान ने इजरायल-अमेरिका ठिकानों पर मिसाइल वर्षा

Tehran, (Iran): मध्य पूर्व इस समय इतिहास के सबसे काले दौर से गुजर रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या ने क्षेत्र को एक ऐसे युद्ध में धकेल दिया है, जिसका अंत फिलहाल नजर नहीं आ रहा। सोमवार को ईरान ने अपने नेता की मौत का बदला लेते हुए इजरायल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागीं।

इजरायल में मची तबाही— ईरानी मिसाइलों ने इजरायल के व्यावसायिक केंद्र तेल अवीव और बेत शेमेश को निशाना बनाया। बेत शेमेश में एक यहूदी प्रार्थना स्थल (Synagogue) पर हुई मिसाइल गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 28 घायल हो गए। इजरायल में कुल मौतों का आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है। जवाबी कार्रवाई में अमेरिका ने अपने सबसे घातक B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स को मोर्चे पर उतार दिया है, जो ईरान के भीतर रणनीतिक ठिकानों को ध्वस्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं कोलेट क्रेस, जिनके हाथों में आई Nvidia की कमान?

ईरान में मानवीय संकट: 200 से अधिक मौतें— रविवार और सोमवार को तेहरान के प्रशासनिक इलाकों पर अमेरिका-इजरायल की बमबारी जारी रही। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, अब तक इन हमलों में 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। सबसे हृदयविदारक घटना एक स्कूल पर हुए हमले की है, जहां मरने वालों की संख्या 180 तक पहुंच गई है। तेहरान के आसमान में केवल धुएं का गुबार और सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

हवाई क्षेत्र बंद: विमानन क्षेत्र में अफरा-तफरी— युद्ध की तपिश ने वैश्विक उड़ानों को पूरी तरह ठप कर दिया है।

खाड़ी देशों में भी हड़कंप— ईरानी हमलों का असर कतर, कुवैत और यूएई तक महसूस किया गया। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुए हमलों में 3 लोगों की मौत हुई है। कतर और कुवैत में देर रात धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद इन देशों ने अपने एयरस्पेस को सीमित कर दिया है।

Read more: विश्वयुद्ध की आहट या क्षेत्रीय संघर्ष? ईरान के पक्ष में कौन और किसके साथ अमेरिका

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *