फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होते ही हवाई संकट, एयर इंडिया की अमेरिका उड़ानें रद्द

India News: ईरान में अचानक बिगड़ी स्थिति का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर साफ दिखने लगा है। ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद एयर इंडिया ने अमेरिका के लिए अपनी करीब तीन उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि यूरोप जाने वाली कुछ उड़ानों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

India News: ईरान में अचानक बिगड़ी स्थिति का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर साफ दिखने लगा है। ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद एयर इंडिया ने अमेरिका के लिए अपनी करीब तीन उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि यूरोप जाने वाली कुछ उड़ानों में देरी की आशंका जताई गई है। इस फैसले से सैकड़ों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

विमानन कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से न्यूयॉर्क और नेवार्क के लिए जाने वाली दो उड़ानें, जबकि मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एक उड़ान को रद्द किया गया है। ये सभी उड़ानें आमतौर पर ईरानी हवाई क्षेत्र से होकर गुजरती हैं, लेकिन अब वहां से उड़ान संभव नहीं है।

इस खबर को भी पढ़ें : हवाई किराए में मनमानी बढ़ोतरी बंद! इंडिगो संकट के बीच सरकार ने किया ये काम!

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि ईरान में उभरती स्थिति, उसके बाद हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ानों के रूट बदले जा रहे हैं। कंपनी ने यह भी साफ किया कि वैकल्पिक मार्ग अपनाने के कारण उड़ानों में देरी होना तय है और कुछ सेवाओं का संचालन फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा।

सूत्रों का कहना है कि ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद उड़ानों को इराक के हवाई क्षेत्र से मोड़ा जा रहा है। हालांकि, इस वैकल्पिक मार्ग से उड़ान की दूरी और समय दोनों बढ़ जाते हैं। लंबा रास्ता होने के कारण कुछ विमानों के पास अमेरिका तक उड़ान भरने के लिए पर्याप्त ईंधन नहीं बचता, जिस वजह से उन्हें रद्द करना पड़ रहा है।

पहले से ही पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने के चलते एयर इंडिया को पश्चिम की ओर जाने वाली कई उड़ानों के लिए लंबे रूट अपनाने पड़ रहे हैं। ऐसे में ईरान का एयरस्पेस बंद होना कंपनी के लिए एक और बड़ी चुनौती बन गया है।

इस बीच, इंडिगो ने भी माना है कि ईरान द्वारा हवाई क्षेत्र अचानक बंद किए जाने से उसकी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इंडिगो ने कहा कि उनकी टीमें हालात का लगातार आकलन कर रही हैं और प्रभावित यात्रियों को बेहतर से बेहतर विकल्प देने की कोशिश की जा रही है।

एयर इंडिया ने इस अप्रत्याशित स्थिति से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही सभी फैसले लिए जा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram