फॉण्ट कनवर्टर NEW

उपायुक्त के निर्देश पर बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए Interactive Session

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार शुक्रवार को टीवीएस जगन्नाथपुर धुर्वा में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सफलतापूर्वक Interactive Session का आयोजन किया गया। Crack The Code & Managing Exam Stress की theme पर आधारित इस Interactive Session में सहायक समाहर्ता आदित्य पांडे, जिला शिक्षा अधीक्षक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार शुक्रवार को टीवीएस जगन्नाथपुर धुर्वा में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सफलतापूर्वक Interactive Session का आयोजन किया गया। Crack The Code & Managing Exam Stress की theme पर आधारित इस Interactive Session में सहायक समाहर्ता आदित्य पांडे, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज और सीबीएसई समन्वयक मनोहर लाल ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को खोए बिना परीक्षा की तैयारी के टिप्स साझा किए।
साथ ही, कुछ महत्वपूर्ण और उपयोगी टिप्स पर भी चर्चा की जैसे परीक्षा के समय प्रबंधन, सभी मुख्य पत्रों का संतुलित अध्ययन, सैंपल प्रश्न पत्रों का लगातार प्रैक्टिस, प्रश्न पत्रों के सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करना, परीक्षा में तनाव मुक्त और चिंता मुक्त होना और आदि। विद्यार्थियों ने बेबाकी से अपनी सभी समस्याओं को सामने रखा। प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुषमा किंडो, स्कूल मैनेजर एस एम ओमैर और सभी शिक्षकों की उपस्थिति में लगभग 150 छात्र इस जानकारीपूर्ण Interactive Session में उपस्थित हुए। डॉ सरिता सिन्हा ने इस कार्यक्रम का संचालन किया और डॉक्टर ज्योति मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया। इस सत्र से छात्रों में काफी उत्साह और संतोष दिखाई दिया। अधिकारियों ने शिक्षकों से अपने विषय पर फोकस करते हुए 100% परीक्षा परिणाम देने हेतु निर्देश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram