Chaibasa News:  डांगोवापोसी अखिल भारतीय मूलनिवासी अनुसूचित जाति संघ की ओर से महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर एक दिवसीय इंटर स्कूल कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के आठ विद्यालयों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मूलनिवासी अनुसूचित जाति संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद्र करुवा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। पूर्व रेल कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष शिवपाल बिरवा ने महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के योगदानों पर प्रकाश डाला। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बच्चों से नशा खोरी और मोबाइल की लत से दूर रहने की अपील की।

आयोजन समिति के अध्यक्ष व कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कोल्हान प्रभारी सूरज मुखी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा और मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने क्षेत्र के प्राथमिक और सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को गंभीर समस्या बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में टाटा स्टील फाउंडेशन के अभिषेक मुखी सहित कई समाजसेवियों का सहयोग रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
कबड्डी
बालक: विनर – रसल उच्च विद्यालय, रनर – मध्य विद्यालय डांगोवापोसी

बालिका: विनर – केंद्रीय विद्यालय डांगोवापोसी, रनर – मॉडल स्कूल सननंदा

दौड़ प्रतियोगिता
800 मीटर (सीनियर बॉयज): विवेक लागूरी प्रथम, गुरदेव गोप द्वितीय, अमन तिरया तृतीय
800 मीटर (सीनियर गर्ल्स): दीपिका लागूरी प्रथम, सबिता सिंकू द्वितीय, सुषमा पूर्ति तृतीय

400 मीटर (सीनियर बॉयज): अंकित बोबोंगा प्रथम, नसीब हेस्सा द्वितीय, समीर महतो तृतीय
400 मीटर (सीनियर गर्ल्स): सत्यवती सिंकू प्रथम, सविता सिंकू द्वितीय, दीपिका लागूरी तृतीय

200 मीटर (सीनियर बॉयज): प्रेम नायक प्रथम, विवेक लागूरी द्वितीय, नितेश नायक तृतीय
200 मीटर (सीनियर गर्ल्स): दिव्यांशी सिंह प्रथम, जैस्मिन बनरा द्वितीय, शांति बोबोंगा तृतीय

100 मीटर (जूनियर गर्ल्स): सुश्री तिरया प्रथम, प्राची गोप द्वितीय, तनुश्री तृतीय

100 मीटर (सीनियर बॉयज): कृष्णा गोप प्रथम, हरीश जराई द्वितीय, प्रकाश जराई तृतीय
100 मीटर (सीनियर गर्ल्स): अनि लागूरी प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, सविता सिंकू तृतीय

कार्यक्रम में कामगार कांग्रेस के आनंद करुवा, देवेंद्र बोबोंगा, रवि रजक सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version