Ranchi : आगामी दीपावली, छठ और अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण और होमगार्ड नियुक्ति हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आज उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में हुई, जिसमें जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
साथ ही होमगार्ड नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, शेड और अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता, अनुशासन और समय पर समुचित व्यवस्था रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस बैठक में उपस्थित थे-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-1 अमर पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक होमगार्ड और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय।



